Press "Enter" to skip to content

लापरवाहीपूर्ण तरीके से युवक को खंबे पर चढ़ाने वाले लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज – Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रौंदा में विद्युत विभाग में पदस्थ लाइनमैन मनीराम वर्मा ने लापरवाही पूर्ण तरीके से मुढ़ैरी निवासी नरेश कुशवाह को बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़ा दिया जिससे नरेश का पैर फिसल जाने से वह खंबे से नीचे गिरकर घायल हो गया और उसका बायंा पैर फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में पुलिस ने नरेश की रिपोर्ट पर से लाइनमैन मनीराम के खिलाफ के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार ग्राम रौंदा में बिजली के खंबे पर लगे तारों में खराबी होने की जानकारी बिजली विभाग को ग्रामीणों ने दी थी जिस पर बिजली अधिकारियों ने लाइनमैन मनीराम वर्मा को मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के पहुंचाया था। जहां आरोपी लाइनमैन ने स्वंय बिजली के खंबे पर न चढ़ते हुए अपने साथ लाए एक युवक नरेश कुशवाह को खंभे पर चढ़ा दिया। जिससे नरेश का पैर फिसल गया और वह खंभे से जमीन पर आ गिरा जिससे उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया और पसलियों में चोट आ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां पुलिस ने उसके बयान लिए और उसकी फरियाद पर से लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!