शिवपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरिओम राठौर द्वारा सोनू रजक को शिवपुरी शहर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव विजय शर्मा, प्रदीप शर्मा और जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राठौर मौजूद थे। सोनू रजक ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूर्णत: पालन करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे।



