शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा के अध्यक्ष केएन श्रीवास्तव द्वारा प्रदाय की गई जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर 22 मार्च शुक्रवार को शाम पांच बजे से सामूहिक दौज पूजन व दीपदान का आयोजन रखा गया है। जिसमें समस्त कायस्थ समाज के बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है।



