संस्थान के आईजी एमसी पंवार को एनएसए प्रमुख डोभाल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित
शिवपुरी। अपने अदम्य साहस और कार्यकुशलता के चलते सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ के आईजी मूल चन्द पंवार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान देते हुए 19 मार्च को वर्ष 2018 के लिए महामहिम राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक अजित डोबाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, भारत सरकार के कर कमलों से महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह अलंकरण समारोह सीआरपीएफ अकादमी कादरपुर मे आयोजित केरिपु बल, की वार्षिक परेड के भव्य समारोह के साथ किया गया था।






Be First to Comment