पानी की लेजम काटने पर महिला के साथ गाली-गलौंज- Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गरेंठा में खेत में पानी दे रही महिला की वहीं के रहने वाले युवक ने गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। रामकुवर पत्नी गोकुल सिंह लोधी निवासी ग्राम गरेठा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 मार्च को सुबह के समय वह अपने खेत में पानी दे रही थी तभी रामेश्वर पुत्र गुलाबसिंह लोधी निवासी ग्राम गरेठा ने उसके पानी की लेजम काट दी। जब कारण पूछा युवक ने गाली-गलौंज की और जान से मारने की धमकी दी।