बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम श्रीपुर चक में ट्रेक्टर चालक ने खेत मालिक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। लल्लू पुत्र परमाल यादव निवासी श्रीपुर चक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उमेश पुत्र प्रकाश कुशवाह 19 मार्च को उसके खेत में कटी पड़ी चने की फसल से ट्रेक्टर निकालकर ले जा रहा था। जब ट्रेक्टर निकालने से मना किया तो आरोपित गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।



