शिवपुरी। महिला एवं आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में लगातार जारी जागरूकता अभियान के क्रम में निर्भया प्रभारी उनि. दीप्ति तोमर एवं उनकी टीम द्वारा लालमाटी क्षेत्र में जाकर महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया साथ ही साथ डायल-100 सुविधा के बारें में महिलाओं को बताया। अगर आपके क्षेत्र में कोई घटना घटित होती है या घटित होने की संभावना प्रतीत होती है तो 100 नंबर पर डायल करते ही तत्काल पुलिस सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुंचेगी एवं आपात की स्थिति में लोगों की मदद करेगी।
इसी क्रम में निर्भया प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा गुरूद्वारा शिवपुरी में लगभग 30 महिलाओं को अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया साथ ही साथ असुरक्षित होने की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त करने के लिए बताया गया। एमपीई कॉप के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि इस एप में आपातकालीन मदद (एसओएस) का फीचर भी दिया गया है जिसमें अपने परिजनों का नंबर एड किया जा सकता है। किसी भी आपातस्थिति में जहां आपको मदद की जरूरत हो सिर्फ बटन दबाने भर से पुलिस सहित चार अन्य परिवारजनों के पास आपका संदेश पहुंच जाएगा और उन्हें आपकी लोकेशन भी पता चल जाएगी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आपकी मदद करेगी। इसके अतिरिक्त आगामी त्यौहारों में अपनी और अपने परिजनों एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए समझाईश दी गई।






Be First to Comment