Press "Enter" to skip to content

ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए चोर – Narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के पास जुझाई तिराहा बंटी गुर्जर के मकान के पास रखा एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। मामले में पुलिस को फरियादी ने संदेही युवक के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बलवीरसिंह पुत्र स्व. रणधीरसिंह ठाकुर निवासी शांतिनगर कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 नवंबर 2011 को जुझाई तिहा बंटी गुर्जर के मकान के पास उसका ट्रांसफार्मर कोई चुराकर ले गया। मामले में आसपास पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। कुछ महीने निकल जाने के बाद उसे किसी ने बताया कि उसका ट्रांसफार्म वीरू कुशवाह निवासी मगरोनी नरवर चुराकर ले गया है। इसके बाद बलवीर थाने गया और मामले में संदेह के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!