*अवैध हथियार लिये घूम रहे 1 आरोपी को पुलिस द्वारा देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा*
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आकुर्सी झिरी कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा हंै सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करवायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोहरी निरी. दीनबुधु सिंह तोमर के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी धीरज उर्फ धीरू पुत्र छोटा बराई के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।





Be First to Comment