

आदर्श ग्राम सिरसौद में सी. सी. रोड निर्माण पिछोर रोड़ से सामुदायिक भवन तक किया
जिसकी लागत-8.20 लाख रूपए निकासी की जा चुकी है परंतु इसमें नाली निर्माण कार्य नहीं किया गया
सीसी निर्माण किया गया परंतु नाली निर्माण नहीं किया गया
आदर्श ग्राम सिरसौद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा गोद लिया गया है जिसमें अधिक गंदगी का आलम बना हुआ ह
वार्ड क्रमांक 8 के व्यक्तियों का कहना है कि हम मोहल्ला वासी नाली निर्माण के लिए कलेक्टर साहब को भी आवेदन दे चुके हैं
शिवपुरी। करैरा अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत करेरा के ग्राम सिरसौद में चारों तरफ गंदगी का वातावरण फैला हुआ नजर आ रहा है और हर गली और मोहल्ले में इतनी गंदगी फैली हुई है कि आने जाने वाले व्यक्तियों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है वार्ड क्रमांक ,10, और4 में इतनी अधिक गंदगी का वातावरण फैला हुआ है की जिससे व्यक्तियों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है और एक तरफ गांव में स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपए की निकासी की जा चुकी है और आदर्श ग्राम सिरसौद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा गोद लिया गया ग्राम जिसमें स्वच्छता के नाम पर ढिंढोरा पीटा जा रहा है और आदर्श ग्राम सिरसौद में गलियों चौराहों पर और हर मोहल्ले में गंदगी का वातावरण फैला हुआ नजर आ रहा है और संपूर्ण नालियां चौक हो चुकी हैं जिससे ग्राम में गंदगी इतनी अधिक फैली हुई नजर आ रही है और वार्ड क्रमांक 8 के व्यक्तियों का कहना है कि हम लोग गंदगी के कारण खाना भी नहीं खा पाते है और हम लोगों को रात्रि में आने जाने में परेशानी हो रही है और कीचड़ मैं से होकर जाना आना पड़ता है और मेंन बस स्टैंड के पास भी अधिक गंदगी फैली हुई है और शासन प्रशासन के जिम्मेदार कर्मचारी का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।






Be First to Comment