
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खाई खेड़ा में खेत में पानी देने के विवाद पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ी की दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी व लातघूसों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामस्वरूप व ओमप्रकाश धाकड़ निवासी ग्राम खाई खेड़ा दोनों भाई है। 22 मार्च की सुबह दोनों भाईयों में खेत में पानी देने को लेकर विवाद होने लगा और दोनों गाली-गलौंज करने लगे। आवाज सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे पर लाठी, लात-घूसों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने रामस्वरूप की शिकायत पर ओमप्रकाश धाकड़, जितेंद्र धाकड़, सतेंद्र धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं ओमप्रकाश धाकड़ की शिकायत पर रामस्वरूप धाकड़, धर्मेन्द्र धाकड़, सतीश धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment