
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत माधव चौक पर पुलिस ने तेज आवाज में बज रहे डीजे को जब्त किया है। पवन चंदोरिया पुत्र देवलाल चंदोरिया निवासी कार्यालय तहसीलदार शिवपुरी ने बताया कि 21 मार्च को रात 10 बजे के बाद माधव चौक चौराहे पर तेज आवाज में डीजे चल रहा था जिससे लोकसभा निर्वाचन आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था।
पुलिस ने शिकायत दर्ज की और बताए गए स्थान पर पहुंची एवं डीजे को जब्त कर लखन कुशवाह पुत्र दौजाराम कुशवाह शिवपुरी के खिलाफ कोहलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment