
*शिवपुरी पुलिस द्वारा 8900 रू की अवैध शराब की जप्त*
शिवपुरी। दिनांक 22.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शिवपुरी में 4 प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 73 लीटर कीमत 8900 रू की अवैध शराब जप्त की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आदिवासी मोहल्ला ग्राम देवरीकला थाना बैराड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहा है सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करवायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोक सिंह भदौरिया के नेत्रत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर आरोपी पित्थी पुत्र चरनू आदिवासी उम्र 30 साल निवासी देवरीकला थाना बैराड़ के कब्जे से 30-30 लीटर की दो केनों में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 6000 की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. आलोक सिंह भदौरिया,उनि. सुदर्शन कलोसिया, प्रआर. राजेन्द्र सिंह यादव, संजीव कुमार एवं आरक्षक अरूण, विक्रम, अरमान, एवं राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
इसी क्रम में थाना करैरा, अमोला, एवं भौंती द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।






Be First to Comment