Press "Enter" to skip to content

सैकड़ों प्रतिभागी देंगें मंच से अपना परिचय, करेंगें जीवन साथी की तलाश- Shivpuri News

अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 30, 31 एवं 1 अप्रैल को 
शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के द्वारा आगामी 30, 31 एवं 1 अप्रैल को तीन दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय गांधी पार्क मैदान शिवपुरी पर किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए अब तक करीब 1100 से अधिक पंजीयन कराए जा चुके है यह सभी प्रतिभागी मंच से अपने जीवन साथी का चयन करने के लिए अपना परिचय देंगें और परिचय के रूप में वह अपने भावी जीवन साथी की तलाश इस परिचय सम्मेलन के मंच से पूरा करेंगें। आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के सदस्य शहर भर में जनंसपर्क कर समाज जनों को इस परिचय सम्मेलन से जोड़ऩे के लिए लगे हुए है। यह टोली प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के समाज बंधुओं के बीच जाकर समाज के लोगों से विचार, सुझाव एवं प्रतिभागी पंजीयन के फार्म भी भर रहे है ताकि मंच से प्रतिभागी अपने मन मुताबिक जीवन साथी का चयन कर अपना भावी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सके। आयोजन को लेकर गठित टीम द्वारा परिचय स्मारिका भी तैयार की जा रही है जिसमें विकलांग, विधुर, विधवा, तलाकशुदा युवक-युवतियों के भी विवरण अलग से होंगें।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!