Press "Enter" to skip to content

अभा ग्वाल महासभा द्वारा बृज की होली आज – Shivpuri News

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष प्रादेशिक युवा कार्यकारिणी बैठक का भी होगा आयोजन 
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के बैनर तले जिला सागर में गणेश एंजोरा सिटी परिसर में आगामी 24 मार्च रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बृज की तर्ज पर होली खेली जाएगी। 
जबकि इसके पूर्व ग्वाल महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष प्रादेशिक युवा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन भी गणेश एंजोरासिटी में किया गया है जहां सुबह 8 बजे से श्रीकृष्ण पूजन दीप प्रज्जवलन, सुबह 8:15 बजे से 8:45 बजे तक अतिथि स्वागत समारोह, 8:45 बजे से राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के वक्ताओं के विचार एवं उद्बोधन, दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रसिया गायन एवं फाग गायन जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होली मिलन समारोह एवं बृज की तर्ज पर लठ्ठ मार होली खेली जाएगी। 
यह कार्यक्रम संरक्षक बीजासेन उपासक देवी मुन्नीबाई के सानिध्य में होगा जहां अतिथिद्वयों में आरके हांस राष्ट्रीय संयोजक, लक्ष्मीनारायण यादव सांसद सागर, हर्ष यादव विधायक एवं राजस्व मत्री, प्रदीप लारिया क्षेत्रीय विधायक नरयावली एवं महेश महाते ग्वाल समाज सकलपंच सागर होंगें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!