जीणमाता भक्तमंडल का मंगल पाठ कल-Shivpuri News

शिवपुरी। आदिशक्ति मां जीण भंवरों वाली का मंगल पाठ 24 मार्च रविवार को स्थानीय केपी सिंह कोठी के पीछे चिंताहरण मंदिर के पीछे की रोड़ शिवपुरी पर आयोजक यजमान जगदीश खंडेलवाल के यहां शाम 6 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य जीणमाता भक्त मंडल के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में मां जीणमाता मंगल पाठ आयोजन में भाग लेकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है। आयोजक परिवार जगदीश खंडेलवाल मां जीणमाता का दरवार सजाया जाएगा और मंगल पाठ में सभी परिजन, रहवासी व अन्य धर्मप्रेमीजन सहभागी होंगें।