Skip to content
Fast Samachar
सबसे पहले
⌕
खोजें
𝕏
f
◎
▶
⌕
होम
राष्ट्रीय
राज्य
खेल
व्यापार
टेक्नोलॉजी
मनोरंजन
×
FASTSAMACHAR में खोजें
खबर खोजें
खोजें
Fast Samachar
नगर कि पोश कॉलोनी शास्त्री नगर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दवा व्यवसाई मोहन दिल्ली रैफर | Shivpuri News
March 23, 2019
शिवपुरी। नगर की पोश कॉलोनी शास्त्री नगर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को यहां के निवासी नगर के जाने माने दवा व्यवसाई और कांग्रेस के कार्य वाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुता के बड़े भाई मोहन चंद गुप्ता को ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लक्षण देख दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। देर रात दिल्ली रवाना हुए मोहन चन्द्र को इसके पहले बुखार, खासी के बीच सांस लेने में परेशानी होने के चलते सबसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां सीएमएचओ डॉक्टर एएल शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर गोविंद सिंह, डॉक्टर रत्नेश जैन की देखरेख में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था। शाम को स्वाइन फ्लू के 60 प्रतिशत लक्षण होने की बात अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने कही। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में दिल्ली ले जाया गया। जहां उनकी जांच के बाद पुष्टि हो सकती है।
मलेरिया टीम रात को ही पहुंची उनके घर
इधर जिला मलेरिया अधिकारी लालजु शाक्य को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तो वे टीम के साथ दवा व्यवसाई मोहन के घर पहुंचे ओर यहां मौजूद परिजनों को आवश्यक बचाव संबंधी टिप्स दिए। उनका कहना था कि हाथ मिलाने, संपर्क में आने से स्वाइन फ्लू के फैलने की संभावना रहती है।
नगर में तेजी से बढ़ी सूअर कि संख्या
स्वाइन फ्लू को बढ़ावा देने में सूअर अग्रणी रहते हैं। नगर में सूअर शूट अभियान थमने के बाद तेजी से सूअरों कि संख्या बढ़ गई है। नगर में फैली गंदगी और उनके बीच पॉश कॉलोनी से लेकर छोटी बस्तियों में बेतहाशा सूअर देखे जा रहे हैं। जबकि पहले भी जिले में स्वाइन फलू के मरीज मिल चुके हैं। बावजूद इसके सुअरों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है।
खनियाधाना में हो चुकी मौत
जिले के खनियाधाना निवासी रिटायर शिक्षक सुरेश चंन्द्र जैन की पत्नी प्रभा देवी जैन की ग्वालियर में 18 मार्च को स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। यहां भी स्वास्थ्य अमले ने अब तक रोकथाम के कदम नहीं उठाए हैं। कस्बे के लोगों का कहना है कि कस्बे में सुअरों के कारण बीमारी फैल रही है और इन पर न तो नगर परिषद कोई कार्रवाई कर रही है और न ही स्वास्थ्य महकमें के द्वारा कोई ठोस कदम ही उठाए जा रहे हैं।
व्यापारियों में घबराहट
बता दे कि मोहन चन्द्र गुप्ता पूर्व कांग्रेस नेता स्वर्गीय सांवलदास गुप्ता के पुत्र और कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुता के बड़े भाई हैं। जैसे ही खबर व्यापारियों तक पहुंची वे घबरा गए। व्यापारियों में घबराहट का माहौल हैं क्योंकि शहर सहित अंचल भर में पहले डेंगू ने दस्तक दी थी और इसके अलावा शहर में स्वाइन फलू ने भी दस्तक दे दी है और इसके लिए कोई इंतजाम न तो अस्पताल के पास है और न ही नपा ने सुअरों की रोकथाम के लिए ही कोई उपाय किए हैं।
क्या है स्वाइन फ्लूभारत में स्वाइन फ्लू काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। कई राज्य इस जानलेवा बीमारी की चपेट में हैं। स्वाइन फ्लू एक घातक वायरस है, जो सूअरों से फैला है। स्वाइन फ्लू दरअसल सुअरों के बुखार को कहते हैं जो कि उनकी सांस से जुड़ी बीमारी है। ये जुकाम से जुड़े एक वायरस से पैदा होती है। ये वायरस मोटे तौर पर चार तरह के होते हैं।
जानलेवा बीमारी है स्वाइन फ्लू स्वाइन फ्लू एक जानलेवा बीमारी है। कुछ हद तक इसका इलाज मुमकिन है। शुरुआती लक्षणों से पता चलता है मरीजों का इलाज टैमीफ्लू और रेलिां नामक वायरस मारक दवाओं से सफलतापूर्वक किया गया है। ये दवाएं इस फ़्लू को रोक तो नही सकती, पर इसके खतरनाक नतीजों को कम कर जान जरूर बचा सकती हैं। स्वाइन फ्लू से बचने का सबसे अच्छा तरीका साफ सफाई है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार आना, अत्यधिक थकान, सिरदर्द, ठंड लगना या नाक का निरंतर बहना, गले में खराश, कफ, सांस लेने में तकलीफ, भूख कम लगना, मांसपेशियों में दर्द यह लक्षण दिखने पर डॉक्टरों की सलाह तुरंत लें।
ये बोले अधिकारी
दवा व्यवसायी मोहनचंद गुप्ता को ग्वालियर में अपोलो अस्पताल में स्वाइन फलू के लक्षण होने की जानकारी मोहन के परिजनों ने हमें दी। हमने उनके शिवपुरी निवास पर सभी आवश्यक बचाव के उपाय किए हैं। हालांकि दिल्ली में उनकी जांच के परिणाम का हमें इंतजार है, उसके बाद ही कंन्फर्म होगा कि उन्हें डेंगू है, या नहीं। हालांकि जो सिंपटम्स बताए जा रहे हैं उससे लगता है उन्हें स्वाइन फलू हो। घबराने की बात नहीं है, इसका इलाज संभव है।
लालजू शाक्य, जिला मलेरिया अधिकारी शिवपुरी
Share this:
Share on Facebook (Opens in new window)
Facebook
Share on X (Opens in new window)
X
Share on WhatsApp (Opens in new window)
WhatsApp
Share on Telegram (Opens in new window)
Telegram
Email a link to a friend (Opens in new window)
Email
Print (Opens in new window)
Print
Like this:
Like
Loading…
टैग:
shivpuri
संबंधित खबरें
करैरा के वीरेंद्र साहू और सुरेंद्र लोधी के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जारी किए आदेश / Shivpuri News
October 14, 2026
बदरवास पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब के साथ मदनलाल भील गिरफ्तार, 6 हजार की शराब जब्त / Shivpuri News
October 14, 2026
5 साल से फरार स्थाई वारंटी छोटू गुर्जर उर्फ गुंडा गिरफ्तार, अमोला पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News
October 14, 2026
%d