Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल समाज की बैठक में हरीशंकर बने अध्यक्ष, मृत्यू भोज बंद का लिया निर्णय- Narwar News

नरवर। नरवर नगर में होली महोत्सव के मौके पर अग्रवाल समुदाय की एक आवश्यक बैठक दिगंबर जैन बड़ा मंदिर नरवर में आयोजित हुई जिसमें समुदाय के लगभग सभी लोगों ने भाग लिया। उक्त मौके पर सर्वसम्मति से नरवर समाज के अध्यक्ष के रूप में हरीशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष ब्रजेश बंसल, मंत्री पंकज सर्राफ, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, सदस्यगण ब्रजेशकुमार सिघंई, नैमीचन्द्र जैन, नरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, हेमन्त कुमार अग्रवाल को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। उक्त कमेटी 3 वर्ष हेतु मनोनीत की गई है। इस मौके पर कार्यकरणी के बाद नवमनोनीत अध्यक्ष हरीशंकर अग्रवाल के निवास पर समाजीगणों ने एकत्रित होकर होली महोत्सव मनाकर आपसी सद्भाव एवं समाजिक विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। समाजीगणों द्वारा मृत्यू भोज को पूरी तरह से बंद करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाशचन्द जैन, कमलेश, राकेाश्, पदमजैन, सुकुमार, जीडी गर्ग, संतोष जैन, भानचन्द्र, महावीरप्रसाद, कैलाषचन्द्र, अरूण अग्रवाल, सुमत जैन, रमेश गर्ग, महेश अग्रवाल, लालजीराम, मदनमोहन अग्रवाल आदि सहित एक सैकडा से अधिक समाजसेवी ने कार्यक्रम में भाग लेकर समाज सुधार एवं समाजिक विकास के कार्यो को नवीन कार्यकरणी के सानिध्य में नियमित रूप से संपादित किए जाने की शपथ ली गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!