Press "Enter" to skip to content

विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीड़िता और उसके बेटे को पीटा- Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर के ग्राम ग्वालिया में विगत दिनों एक आरोपी ने पड़ोस मेें रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ

दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब उसने आरोपित का विरोध किया तो वह पीड़िता और उसके पुत्र के साथ मारपीट कर वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

ग्राम ग्वालिया की रहने वाली महिला होली के दिन दोपहर के समय अपने घर पर थे। जहां पड़ोस में रहने वाला आरोपी जीतू पुत्र सोनू खंगार उसके घर में घुस आया और उसने पीड़िता को पकड़कर उसके साथ जोरजबरदस्ती की। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के चिल्लाने पर मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसका पुत्र जो वहां मौजूद था उसने आरोपी को हटाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी भी मारपीट कर दी और वहां से भाग गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!