Press "Enter" to skip to content

विवाद पर युवक पर किया फायर, मकान में फेंके पत्थर – Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा के ग्राम खड़ीचा में बीती रात्रि दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जहां आरोपी पक्ष के एक सदस्य ने फरियादी पर कट्टे से फायर कर दिया, लेकिन गनीमत यह रही कि गोली उसके बाजू से निकल गई। जिससे वह हताहत होने से बच गया। बाद में आरोपियों ने उसके मकान में जमकर पथराव किया। जिससे फरियादी पत्थर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर से पांच आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र वीरपालसिंह रावत निवासी खड़ीचा का लंबे समय से फतेहपुर निवासी संतोष पुत्र नन्ने परमार से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के कारण बीती रात्रि दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी संतोष ने अपने परिवार के कल्ले पुत्र चंद्रभान परमार, बब्बू पुत्र चंद्रभान परमार, राजू पुत्र मम्मा परमार, भूपेंद्र पुत्र नन्ने परमार निवासीगण फतेहपुर को बुला लिया। जिनमें से एक आरोपित ने कट्टे से राजेश के ऊपर फायर किया, लेकिन वह बाल बाल बच गया और वह अपने घर में चला गया जहां उसने घर के दरवाजे लगा लिए। इसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर उसके मकान में पथराव कर दिया जिससे एक पत्थर राजेश को लग गया और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!