भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तिधारी में पत्नी ने पति के साथ जाने से मना कर दिया जिस पर पति आक्रोशित हो गया और चाकू से ससुर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में रामदेवी पुत्री चंद्रभान लोधी ने बताया कि उसकी शादी कोलारस के ग्राम पिपरौदा में रहने वाले केपी लोधी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह अपने मायके आ गई। महिला ने बताया कि 23 मार्च को शाम के समय उसका पति केपी लोधी अपने रिश्तेदार सिरनाम लोधी के साथ आया और उससे अपने साथ ले जाने को कहा। जब महिला ने जाने से मना कर दिया तो उन्होंने गाली-गलौंज करना शुरू कर दिया। वहीं पास में खड़े महिला के पिता चंद्रभान लोधी ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपित ने चाकू से बार कर दिया घटना में चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गएं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। वहीं महिला के बयान के आधार पर केपी लोधी व सिरनाम लोधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment