Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में वीरांगना अवंति बाई लोधी जी का वलिदान दिवस मनाया गया | Shivpuri News

*शहीद दिवस के मौके पर किया वीरांगना अवंति बाई लोधी जी को याद*

शिवपुरी। 24 मार्च रविवार को वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी जी का वलिदान दिवस मनाया गया है महारानी वीरांगना अवंति बाई लोधी जी ने 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देकर क्रूर अंग्रजों से भारतवर्ष को आजाद कराने वाली  वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 161 वां शहीद दिवस शिवपुरी के लालकोठी पर मनाया गया।वहीं वीरांगना अवंति बाई की प्रतिमा पर सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया  कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने सबसे पहले अपना अपना परिचय दिया, इसके बाद समाज के सभी वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला ,  डॉ. अजय खेमरिया जी ने लोधी समाज के ऊपर पीएचडी की डिग्री कर शोध किया है  खेमरिया जी ने बताया है कि लोधी जाति एक ऐसी समाज है जिसमें वीरों और वीरांगनाओं की कमी नहीं है बस उनको जगाने की कमी है और उन्होंने उमा भारती जी के ऊपर भी बताया कि एक साधारण से परिवार में जन्मी और प्रखर तेजस्वी वक्ता बन गई है और भारत के किसी भी कौने या सडक पर खडी हो जाए तो मिलने वालों की लाइन लग जाती है खेमरिया जी ने यह भी कहा कि उमा भारती जी के जीवन के ऊपर यूएनओ में एक केस स्टडी चल रही है कि कहां से कहां तक पहुंच गई आज भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है उमा भारती जी का नाम। वह भी आपकी ही लोधी समाज की है। तथा अंत में वीरांगना अवंति बाई लोधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि लक्ष्मीनारायण सिंह लोधी (दादा) ने कहा की वीरांगना किसी एक समाज की नहीं होती बल्कि वीरांगना तो पूरे राष्ट्र की होती है इसलिए हम सबको इनको पूजना चाहिए और इनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि लक्ष्मीनारायण लोधी    पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर(उ. प्र.) , विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र रघुवंशी विधायक कोलारस , मन्नालाल कुशवाह नगरपालिका अध्यक्षश शिवपुरी ,  प्रहलाद भारती पूर्व विधायक , उषा लोधी प्रदेश सचिव लोधी महासभा ,अमन लोधी आमोल जिला अध्यक्ष युवा लोधी महासभा शिवपुरी , प्रीतम लोधी जी अध्यक्षता महाराज सिंह लोधी जी ने की।आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित ,रोहित लोधी झांसी, डाॅ. अजय खेमरिया, राजू बाथाम पूर्व राज्य मंत्री, भानू दुबे शिवपुरी, ओपीएस नरवरिया जी, उमा लोधी महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज, शुशीला लोधी ओमकार लोधी, के.सी. राजपूत , हनुमंत सिंह,केरन सिंह लोधी(खोड मंडल अध्यक्ष भाजपा) , मनीराम लोधी(डीएनटी जिलाध्यक्ष) , प्रदीप लोधी (किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव) , दुर्ग सिहं लोधी गिरवल लोधी पत्रकार तथा कार्यक्रम आयोजक हरिओम (काका)पार्षद , कीरत सिंह शिक्षक, अछेलाल लोधी, सूरत सिंह, विक्रम सिंह मैनेजर, भूपत सिहं लोधी शिक्षक, सुरेंद्र सिंह लोधी जिला अध्यक्ष लोधी समाज शिवपुरी थे। आज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन महेश लोधी शिक्षक जी के द्वारा किया गया। और कार्यक्रम के अंत में हरीओम काका (पार्षद) के द्वारा मुख्य अतिथियों और स्वाजातीय भाईयों और बहनों का बहुत बहुत आभार व्यक्त और धन्यवाद ज्ञापित किया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!