Press "Enter" to skip to content

किशोरी लापता, तीन पर केस दर्ज-Shivpuri News

िशवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बघेधरी में रहने वाली एक किशोरी 19 मार्च को सुबह के समय अपने घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने तीन संदेही युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है। 
ग्राम बघेधरी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 19 मार्च को अपने घर से कहीं चली गई। जब वह घर पर काफी देर तक नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को रामसहायक जाटव, ईदल जाटव, उमेश जाटव निवासी बगेधरी के साथ देखा गया था। जिस पर जब उक्त युवकों की तलाश की तो वह भी लापता मिले। इसके बाद परिजन थाने आए और मामले में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!