
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आजाद नगर लालमाटी में क्षेत्र में पत्नी को लेने गए पति की ससुर व साले ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दीपक सेन पुत्र दिनेश सेन निवासी आजाद नगर कॉलोनी लालमाटी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को शाम के समय वह अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया हुआ था लेकिन ससुर ने पत्नी को ले जाने से मना किया। जब कारण पूछा तो ससुर व साला गाली-गलौंज करने लगे आपैर मारपीट कर दी। जिससे जगह-जगह चोटें आईं। बाद में किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और कोतवाली थाने आया जहां पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने मामले में ससुर लालसिंह सेन व साले आकाश सेन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment