Press "Enter" to skip to content

एफएसटी एवं एसएसटी टीमों के सदस्य निर्वाचन में पूरी निष्ठा एवं सर्तकता के साथ कार्य करें-Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपादित कराए जाने हेतु गठित किए गए उड़नदस्ते एफएसटी, स्थर जांच दल एसएसटी के सदस्यों को निर्देश दिए है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षांश पालन करते हुए पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ 24 घंटे कार्य करना है।
यह निर्देश सोमवार को अपर कलेक्टर आरएस लौदिया ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में एफएसटी एवं एसएसटी दलों के सदस्यों की आयोजित बैठक में दिए। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रोफेसर एपी गुप्ता सहित उक्त समितियों के सदस्य मौजूद थे। 
बालौदिया ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों द्वारा किए गए कार्योें की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर उड़नदस्ते एफएसटी तैनात रहेंगे। यह दल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कार्य करेगा। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एक वीडियोग्राफर और पुलिसकर्मी रहेंगे। यह दल अवैध रूप से नगदीए शराब अथवा अन्य कोई सामान जो कि मतदाताओं को प्रलोभन हेतु दिया जा सकता है, उसे स्वप्रेरणा से रोकने की कार्रवाई करेगा। उड़नदस्ता ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध भी कार्रवाई करेगा। जो मतदाता को डरा या धमका सकते है। 
यह उड़नदस्ता अवैध शराब, हथियार, नकद, उपहार आदि की भी जांच करेगा। दल द्वारा जब्ती के दौरान बयान दर्ज कर पंचनामा भी बनाएगा। प्रतिदिन की गई कार्रवाई से जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं व्यय प्रेक्षक को भी जानकारी देगा। यह दल निर्वाचन की घोषणा से मतदान समाप्ति तक कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को उसके मताधिकार के प्रयोग के संबंध में नकदी देता है या लेता हैए उसके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 171 के अनुसार वह एक वर्ष तक के कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों के दण्ड से दण्डित किया जा सकेगा। 
इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्थर जांच दल एसएसटी कार्य करेगा। इस दल में तीन से चार पुलिसकर्मी रहेंगे। यह जांच दल चेक पोस्टो पर तैनात किया जाएगा और प्रत्येक वाहन की सघन जांच करेगा, जांच के दौरान संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी बनाई जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!