बिग ब्रेकिंग ट्रोला ने मारी बाइक में टक्कर पत्नी की मौत पति घायल | Shivpuri, Karera News

शिबपुरी, करेरा। अभी अभी खबर जिले की तहसील करैरा से आ रही हैं जहाँ खेमराज प्रजापति अपनी पत्नी के साथ बाइक पर ग्राम करोठा से शिवपूरी आ रहा था। तभी ट्रोला ने लापरवाही के चलते बाइक में टक्कर मार दी जिससे खेमराज की पत्नी की मौत हो गई और खेमराज घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार खेमराज प्रजापति पुत्र जीवनियां प्रजापति उम्र 43 साल निवासी ग्राम करोठा तहसील करैरा अपनी पत्नी मृतका राजकुमारी प्रजापति उम्र 38 साल को लेकर इलाज कराने शिबपुरी आ रहा था। तभी अचानक तेजी एवं लापरवाही से चलते हुए एक 18 चक्क ट्रोला RJ05 gc 2061 ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे राजकुमारी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई और खेमराज घायल हो गया।

घटना की जानकारी डायल 100 को दी गईं तुरंत डायल 100 एफआरबी 02 मौके पर पहुँची डायल100 में मौदूज पायलट दीपेश यादव आरक्षक वीरेंद्र सिंह थाना करैरा ने घायल को करैरा अस्पताल पहुँचाया एवं मृतिका को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं।


संबंधित खबरें