Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए 2 आरोपितों को दबोचा -Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना कोतवाली द्वारा सट्टा खेलते हुए 2 आरोपितों को दबोचकर उनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादामसिंह यादव के द्वारा मुखबिर सूचना पर मनियर किरार छात्रावास एवं बछोरा पुलिया के पास से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों धनीराम पुत्र बादाम सिंह रावत निवासी गायत्री कॉलोनी शिवपुरी, लक्ष्मण पुत्र काशीराम रावत निवासी बछोरा पुलिया के पास शिवपुरी को सट्टा खेलते हुए दबोचाकर उनके कब्जे से सट्टा पर्ची सामग्री एवं 2020 रुपए की नकदी जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!