Press "Enter" to skip to content

चैकिंग के दौरान चोरी हुई मोटरसायकिल जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार | Bairad, Shivpuri News

शिवपुरी, बैराड़। खबर जिले की बैराड़ थाने से हैं। थाना बैराड़ मे अपराध क्र 170/18 धारा 379 आईपीसी चोरी गई मोटरसाइकिल टीवीएस विक्टर Mp33 MQ 3547 को चैकिंग के दौरान ककरई तिराहा बेराड़ से जप्त कर आरोपी राजू पुत्र मांगीलाल जाटव उम्र 30 साल निवासी बैराड़ को गिरफ़्तार किया गया। आरोपी पर  पूर्व के भी चोरी के ,अवेध हथियार रखने के प्रकरण कायम है, वर्तमान में इसका चोरी के एक अन्य प्रकरण का स्थाई वारंट भी था जिसे तामील कराया गया है।

इस कार्यवाहियों में टीआई आलोक सिंह भदौरिया ,एसआई सुदर्शन कुमार ,हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र यादव ,हेड कॉन्स्टेबल संजीव ,आरक्षक सुमित ,आरक्षक दीपचंद का विशेष योगदान रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!