Press "Enter" to skip to content

जिले में आयोजित हो रही है मतदाता जागरूकता की अनेको गतिविधियां-Shivpuri News

बुर्जुग मतदाताओं को मतदान के दौरान ईव्हीएमए वीवीपेट के उपयोग की दी जानकारी
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पोहरी तहसील के ग्राम गंगापुरा में बुर्जुग मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 12 मई को मतदान के दौरान ईव्हीएम एवं वीवीपेट का कैसे करें उपयोग इसकी जानकारी दी गई। 
कलेक्टर अनुग्रहा पी के नेतृत्व में जहां मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक, मतदान का महत्व, ईव्हीएम एवं वीवीपेट से कैसे करें, मतदान की जानकारी, कलापथक दल के कलाकारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं आदि द्वारा साइकिल रैली, महेंदी प्रतियोगिताएं, रंगोली प्रतियोगिताएं, जनजागरूकता रैली, सेल्फी, बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान, शासकीय कार्यालयों, उचित मूल्य की दुकानों आदि सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, होर्डिंग आदि गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!