
शिवपुरी। सीहोर के ग्राम बरौआ से बीते रोज एक किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई जिसकी तलाश किशोरी के परिजनों ने की, लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के रहने वाले दीपू पुत्र जगदीश परमार और वीरेंद्र पुत्र साहब परिहार के साथ देखा गया था जिस पर वह जब उनके घर गए तो वह भी लापता था। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में दोनों युवकों पर संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।




