शिवपुरी। करैरा के सिल्लारपुर चौराहे पर मंगलवार सुबह एक ट्रोला के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रही एक महिला राजकुमारी प्रजापति में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति भी ट्रोले की चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रोला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



