Press "Enter" to skip to content

वन स्टॉप सेंटर में जाकर बताया एमपीई कॉप के बारे में -Shivpuri News

शिवपुरी। महिला एवं आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में लगातार जारी जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में निर्भया प्रभारी उनि. दीप्ति तोमर एवं उनकी टीम द्वारा वन स्टाॅप सेंटर शिवपुरी में जाकर लगभग 100 आगनवाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकरताओं को अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया साथ ही साथ एमपी ई कॉप के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप में आपातकालीन मदद (एसओएस) का फीचर है जिसमें अपने परिजनों का नंबर एड किया जा सकता है। किसी भी आपातस्थिति में जहां आपको मदद की जरूरत हो सिर्फ बटन दबाने भर से पुलिस सहित चार अन्य परिवारजनों के पास आपका संदेश पहुंच जाएगा और उन्हें आपकी लोकेशन भी पता चल जाएगी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आपकी मदद करेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!