

कागजों में संचालित अपने पति के नाम की फर्जी राजपूत ट्रेडर्स बनाकर सरपंच ने दिया लाखों के घोटाले को अंजाम
वास्तविक स्थिति में गांव में राजपूत ट्रेडर्स मोजूद ही नहीं है
पानी के लिए त्राहि त्राहि करते आदर्श ग्राम सिरसौद के नागरिक
न कोई टेंडर और न ही कोई दुकान, जेब भरने के लिए दिया घोटाले को अंजाम
सरकार बदली और नेता बदले लेकिन घोटालेबाजों पर नही हुई कोई कार्रवाई
शिवपुरी। करैरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिरसौद में बिना टेंडर के लाखों रुपए का माल खरीदा गया। फर्जी ट्रेडर्स बनाकर स्वयं सरपंच ने अपने पति की अपनी ट्रेडर्स बनाकर लाखों रुपए की निकासी 5 माह पहले की जा चुकी है। नल जल योजना के नाम पर फर्जी बिल लगाकर 15लाख से अधिक रुपए निकाल लिया गया है। और वास्तविक स्थिति यह है कि ना तो मेन मौके पर पाइपलाइन बिछाई गई और न ही ग्रामीणों को पानी मिल पा रहा है। ग्रामीण प्रतिदिन गांव के नहर और नालों तथा कुआं आदि के पानी से अपना गुजारा कर रहे हैं। और नहर में नहाने धोने बड़ी मात्रा में जाते हैं जिससे ग्रामीणों के सामने भारी परेशानी बनी हुई नजर आ रही हैं। आदर्श ग्राम सिरसौद के सरपंच पति अतर सिंह लोधी की मिलीभगत से और वेयर फुट इंजीनियर विजय चौबे के सहयोग से फर्जी ट्रेडर्स बनाकर नल योजना के पाइपों की सिर्फ कागजों में खरीदारी की गई और लाखों रुपयों की भी निकासी की जा चुकी है। मैन मौके पर न ही दुकान है और न ही पाइप लाइन डाली गई है, और जब इस संबंध में सरपंच पति राम लली अतर सिंह लोधी से बात की गई तो उन्होंने कहा तुझे क्या करना है मेरी ट्रेडर्स है मैंने निकाले हैं। घोटाले और फर्जीवाड़ा आदर्श ग्राम सिरसौद में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन जब मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा गोद लिए हुए ग्राम में इस तरीके के कार्य हो रहे हैं तो अन्य ग्रामों का क्या हाल होगा। इससे पहले भी कई घोटाले सामने आए हैं। आखिर समझ नहीं आता कि किस नियम तहत सरपंच ने बिना टेंडर के स्वं अपनी कागजों में संचालित फर्जी दुकान से फर्जी तरीके से फर्जी बिल लगाकर बिना पाइप खरीदें ही पैसा निकाला है। ग्रामीण स्तर पर पेयजल के नाम पर इतने बड़े घोटाले को हुए *5 माह* हो गए हैं लेकिन नीचे से लेकर ऊपर भ्रष्टाचार होने के कारण सरपंच , सचिव और वेयर फुट इंजीनियर पर अभी तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
इससे स्पष्ट होता है कि सरकार बदली और नेता बदले परन्तु घोटालों पर कोई लगाम नहीं लगी है। आज भी आदर्श गांव सिरसौद की जनता पेयजल समस्या से जूझ रही हैं।






Be First to Comment