Press "Enter" to skip to content

खतौरा में चोरों का आतंक दो दिनों में लगातार दो अलग-अलग जगह किया हाथ साफ | Khatora News

मामला थाना इंदार अंतर्गत ग्राम खतौरा का है।

संजीव शर्मा कोलारस। खबर जिले के कोलारस तहसील के थाना इंदार थाने से हैं जहां अभी अभी कुछ दिनों में दो चोरियां हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मैं खतौरा में चोरों ने अमोल सिंह कुशवाह पुत्र पीतम सिंह कुशवाह निवासी बाढ़ई मोहल्ला के घर के बाहर रखें जनरेटर मैं से पोने नौ किलो वाट का अल्टीनेटर जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹25000 है। पर हाथ साफ किया वहीं दूसरा मामला दिनेश शर्मा पुत्र कोमल प्रसाद शर्मा निवासी जैन मोहल्ला खतौरा के सूने मकान में

ताला तोड़कर घर में रखे कूलर टीवी वीडियोकॉन डिश व गैस सिलेंडर पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही वारदातों में स्थानीय चोरों के होने की आशंका जताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!