Press "Enter" to skip to content

दहेज के लालची पति ने पत्नी को निकाला घर से बाहर, की मारपीट | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जरगवांसानी में एक पति ने दहेज के लिए पत्नी की मारपीट कर दी और घर से भगा दिया। मामले में महिला ने पति व ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जहां पुलिस ने दहेज एक्ट एवं मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

निशा पत्नी गौरीशंकर रावत निवासी जरगवांसानी हाल निवासी रिछारीकला थाना करहिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी गौरीशंकर यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद पति व ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के पास पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने भी दामाद को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना जिस पर महिला थाने गई और मामले में पति गौरीशंकर यादव व ससुर नबावसिंह यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!