शराब की दुकान से मोबाइल और नगदी चोरी | Karera News

शिवपुरी। करैरा में स्थित देशी शराब की दुकान से बीते रोज एक अज्ञात चोर ने वहां रखा एक मोबाइल और नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
रोहित पुत्र प्रदीप शिवहरे उम्र 27 वर्ष निवासी डेनिडा रोड़ देशी शराब ऑफिस पर कार्यरत है और बीते 12 अप्रैल को वह शराब ऑफिस से निकलकर कस्बे में स्थित दुकान पर पहुंचा था जहां उसने अपना मोबाइल गल्ले के पास रख दिया और वह स्टाफ से बात करने लगा। लेकिन इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने उसका मोबाइल व वहां रखे 890 रूपए चुरा लिए। जब वह मोबाइल से बात करने के लिए मोबाइल उठाने आया तो उसे मोबाइल नहीं दिखा। जिसकी उसने काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल व नगदी नहीं मिले तो उसने थाने पहुंचकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

संबंधित खबरें