शिवपुरी। कोलारस कृषि मंडी में बोली प्रक्रिया के दौरान खरीदी बंद करने से गुस्साए किसानों ने मंडी में जमकर हंगामा किया और मंडी के कर्मचारियों को उनके दफ्तर में बंधक बनाकर वहां रखे व्यापारियों के तौल कांटे तोड़ दिए। यह पूरा घटनाक्रम मंडी प्रशासन द्वारा किसानों की बिना बोली प्रक्रिया के पर्ची काटने की मांग ठुकराए जाने के बाद घटित हुआ और मंडी कर्मचारियों ने खरीदी बंद कर दी। इसके बाद किसान भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। हालांकि एसडीएम आशीष तिवारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और खरीदी शुरू हो गई। वहीं देर शाम मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें हुए हंगामें को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी अधिकारियों और व्यापारियों को दिशा निर्देश दिए।
मण्डी में किसानों का हंगामा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर तौल कांटे तोड़े खरीदी बंद होने पर गुस्साए थे किसान | Kolaras News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News





Be First to Comment