
848 एसएएफ के नवारक्षकों की पासिंग आउट परेड का दीक्षांत एवं शपथग्रहण समारोह संपन्न
करैरा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आरटीसी करैरा मैं 848 विशेष सशस्त्र बल, मध्य प्रदेश पुलिस के नवारक्षको को 10 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आज पासिंग आउट परेड के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय यादव आईपीएस ने संबोधित करते हुए कहा कि नवआरक्षको को श्रेष्ठ प्रशिक्षण यहां प्रदान किया गया, जो इनकी परेड व उत्साह के माध्यम से देखने को मिला है। श्री यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इसी प्रकार मेहनत से प्रशिक्षण दिया जाता रहा, तो यह भारत वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र बन जाएगा। उन्होंने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के उपमहानिरीक्षक श्री भंवर सिंह सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि 848 नव आरक्षको को कठिन प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा में आज जोड़ा गया है। उन्हें सच्ची निष्ठा और दृढ़ता से देश सेवा करने की शपथ भी दिलाई। श्री यादव ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश की एसएएफ ने 1948 में भारतीय सेना के साथ अहम भूमिका निभाई व 1971 के युद्ध में तथा पंजाब, कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट सहित जब भी आंतरिक सुरक्षा की जरूरत पड़ी उन्होंने बखूबी निभाई। नवारक्षकों से कहा कि आप की पहचान यह वर्दी है, वर्दी का मान सम्मान बनाए रखना बहुत जरूरी है। यह उत्कृष्ट परेड, कठिन परिश्रम का ही फल है। इसके लिए आप के साथ साथ ट्रेनिंग सेंटर के उस्तादों ने भी कड़ी मेहनत की है। यह प्रशिक्षण टीम बहुत बधाई की पात्र है। प्रशिक्षण केंद्र के प्रमुख एवं डीआईजी भंवर सिंह ने कहा कि यह ट्रेनिंग सेंटर बहुत पुराना ट्रेनिंग सेंटर है यह प्रथम प्रशिक्षण केंद्र 1962 में बनाया गया था। 1962 में यहां पहला प्रशिक्षण यहां दिया गया था।वर्ष 2011 में यह प्रशिक्षण केंद्र आरटीसी के रूप में तैयार किया गया था। 848 एसएएफ के नव आरक्षक 18 जून 2018 को आए थे व 10 महीने का कठिन परीक्षा प्रशिक्षण देकर इनको तैयार किया गया है। इन्हें विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने सहित कानून, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, प्रति विद्राहिता, आपदा प्रबंधन, फील्ड क्राफ्ट, ड्रिल व पुलिस संबंधी कानून का प्रशिक्षण शामिल है। विशेष सशस्त्र बल के नव आरक्षक करैरा की विषम परिस्थितियों जैसे अत्यधिक गर्मी, सर्दी को झेलते हुए तथा प्रशिक्षण के कठिन दौर से गुजर कर कुंदन बने हैं।नवारक्षकों द्वारा परेड के अलावा अनेक कर्तव्य दिखाए गए जो दर्शकों ने बहुत सराहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यादव ने प्रशिक्षण केंद्र के प्रमुख एवं डीआईजी भंवर सिंह को डीजी इंसगनिया गोल्ड डिस्क थ्री स्टार से सम्मानित भी किया गया। आज के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महा निरीक्षक मूलचंद पवार, कमांडेंट एसएएफ द्वितीय वाहिनी सतेंद्र शुक्ला, सेनानी एम ए बेग, कमांडेंट सपोर्ट वाहिनी ऋषभ कुमार, कमांडेंट छोटा राम जाट, द्वितीय कमान दुष्यंत राज जायसवाल,प्रमेन्द्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार बोहरा, विजय सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह गुर्जर, रोबिन लोपक, असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद सरोज, तेजवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं नवारक्षकों के परिवार जन मौजूद थे। प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया उनमेंआरक्षक सौरभ सिंह सर्वश्रेष्ठ आरक्षक चुने गए। आरक्षक राजेश परास्ते शारीरिक प्रशिक्षण, आरक्षके शैलेंद्र पतासकर को ड्रिल, आरक्षक सुनील रमन को फायरिंग, आरक्षक नरेंद्र दमाही को भी बैपन हैंडलिंग तथा आरक्षक सुशील अर्गल को वेस्ट खिलाड़ी के तौर पर सम्मानित किया गया। इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।






Be First to Comment