Press "Enter" to skip to content

आर्ट ऑफ लिविंग का नाड़ी परीक्षा शिविर 28 को | Shivpuri News

शिवपुरी-श्री श्री रविशंकर महाराज के निर्देशन में संचालित श्री श्री तत्व (आर्ट ऑफ लिविंग) द्वारा अधिकृत रूप से नाड़ी परीक्षा शिविर का आयोजन 28 अप्रैल रविवार को स्थानीय श्री श्री स्प्रीच्युअल शॉप प्रगति बाजार शिवपुरी में प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक किया जा रहा है। इस नाड़ी परीक्षा शिविर में विशेषज्ञ अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाऐं देेंगं जिसमें नाड़ी का अध्ययन कर उपचार प्रदान किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के अम्बरीश खण्डेलवाल ने बताया कि श्री श्री रविशंकर महाराज की आधुनिक पद्वतियों के आधार पर संचालित नाड़ी परीक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नाड़ी परीक्षा के लिए आने वाले लोगों से आग्रह है कि वह शिविर में पहुंचने से पूर्व ही अपना पंजीयन कराऐं और नाड़ी परीक्षा के दौरान संबंधित व्यक्ति व महिला खाली पेट रहे या खाने के ढाई घंटे पश्चात ही नाड़ी परीक्षण कराऐं तभी यह पद्वति कारगर साबित होती है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा नाड़ी परीक्षा कराने को लेकर आमजन से अपील की गई है कि वह शिविर स्थल श्री श्री स्प्रीच्युअल शॉप प्रगति बाजार शिवपुरी पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराऐं और नाड़ी परीक्षा शिविर का लाभ लें।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!