
शिवपुरी। शिवपुरी गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के वार्ड 30 व 32 कमलागंज, चीलहौद व सईसपुरा आदि क्षेत्रों में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के निर्देशन में जनसम्पर्क किया गया व आमजन से अपील की जिसमें क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार और महाराज को जिताने का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क में मुख्य रूप से कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिय़ा, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पूरन सेन, समीर पाशा, वीरेंद्र, अब्दुल नासिर, रामबाबू कुशवाह, कृष्णा शाक्य, पंकज चतुर्वेदी, अशफाक, विशाल वर्मा, विजय बाथम, विनयचंद्र झा, देवेंद्र सिंह चौहान, रमन अग्रवाल, रामनिवास राठौर आदि शामिल हुए। जनसम्पर्क प्रतिदिन पूरे लोकसभा क्षेत्र में शहर व गांवों में अलग-अलग टीमों में सांसद सिंधिया के विशेष सिपाहियों के नेतृत्व में सुबह दोपहर व शाम को किया जा रहा है।




