Press "Enter" to skip to content

सर्राफा व्यवसायी का आर्टीफिशियल ज्वैलरी से भरा बैग लेकर भागा बाइक सवार | Shivpuri News

पीडि़त ने बाइक का नम्बर किया नोट, मामला दर्ज
शिवपुरी। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे चौहान प्याऊ पर पानी पीने पहुंचे सर्राफा व्यवसायी का एक अज्ञात बाइक चालक युवक वहां रखा ज्वैलरी से भरा बैग चोरी कर ले गया। जिसका पीडि़त युवक और आसपास के लोगों ने पीछा किया, लेकिन वह फर्राटा मारकर वहां से भाग गया, लेकिन भागते समय फरियादी ने उसकी बाइक का नम्बर देख लिया और कोतवाली पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बाइक नम्बर एमपी 33 एमजी 3044 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार सर्राफा का व्यवसाय करने वाले पुरूषोत्तम धाकड़ पुत्र बृजमोहन धाकड़ निवासी शंकर कॉलोनी तीन बैगों में ग्वालियर से आर्टीफिशियल ज्वैलरी भरकर शिवपुरी आए थे जहां बस से उतरने के बाद वह पैदल पैदल शहर की ओर आने लगे और रास्ते में पडऩे वाली चौहान प्याऊ पर पानी पीने रूक गए। श्री धाकड़ ने शिवहरे डिपार्टमेंटल पर अपने बैग रख दिए और वह प्याऊ पर पानी पीने लगे । इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां आया और उसने बैगों के  पास बाइक लगाकर एक बैग उठा लिया जिसे दुकान संचालक ने देखा और युवक को टोका कि वह बैग कहा ले जा रहा है जिस पर बाइक सवार ने कहा कि वह पानी पी रहे हैं वह मेरे रिश्तेदार हैं और उन्हें लेने मैं आया हूं। इसके बाद बाइक सवार युवक बैग लेकर बाइक से भाग गया। तुरंत ही दुकान संचालक उसके पीछे भागा और शोर मचाया। शोर सुनकर बैग मालिक भी बाइक के पीछे दौडऩे लगा, लेकिन चोर बाइक में स्पीड देकर वहां  से भागने में सफल हो गया। हालांकि उसकी बदकिस्मती यह रही कि भागते समय फरियादी ने उसकी बाइक का नम्बर देख लिया। पुलिस अब इस मामले में उक्त बाइक नम्बर धारक की तलाश में जुट गई है। बैग में 100 जोड़ी झुमकी, 100 सुई धागा, 40 जोड़ी पायल गिलट की, 30 जोड़ी चूड़ी बैंटेक्स सहित आदि सामान रखा हुआ था जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रूपए है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!