Press "Enter" to skip to content

सुंदरकाण्ड पाठ के साथ मनाई गई संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती | Shivpuri News

शिवपुरी। सैन समाज आराध्या संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती बुधवार को नारायणी माता मंदिर पर सैन समाज द्वारा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान समाज बंधुओं ने संत शिरोमणि सैन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें समाजबंधुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदरकाण्ड पाठ के बाद महाआरती की गई। 
इस दौरान समाज के भारतीय सैन जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद सैन, युवा सैन समाज जिलाध्यक्ष ललित श्रीवास व भारतीय सैन समाज जिला महामंत्री नवनीत सैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों, माता बहिनों सहित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया है। वहीं इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार का दायित्व रिंकू सैन टेशन वाले द्वारा निर्वाह किया गया। इस अवसर पर समाज सुधार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में महिलाओं की बराबर की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में समाज को एकजुट होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी समाजबंधुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सैन समाज के प्रदेश महामंत्री नवलकिशोर, पूर्व अध्यक्ष धनीराम सैन उर्फ धन्नू मामा, मोहन सैन नरवर, सीताराम सैन बेंहटा वाले, सरवन, लखन, सुरेश मड़ीखेड़ा वाले, गोविन्द, राजू, गोलू टेशन वाले, संजू, मातादीन मास्टर, शिवदयाल, अशोक, मि_ू, लालचंद, सुशील लुधावली वाले, गिर्राज धौदा, संतोष, महेन्द्र, गोविन्द सहारा वाले, राकेश ठर्रा, नितिन परिच्छा वाले, संजू, प्रेम, नीरज एवरग्रीन, सत्य प्रकाश सैन, सोनू सैन राधारमण मंदिर वाले, सुनील सैन हाऊसिंग बोर्ड, राजकुमार सैन, रामकुमार, वेदांत सविता, मोंटी सैन, गौरव सैन, प्रदीप, कृष्णकांत, सोनू, संतोष, नरेन्द्र, निक्की, निखिल, स्नेह, बिट्टू, प्रदीप, करन, हिमांशु, तरूण सहित समस्त समाज सैन के लोग उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!