पुराने विवाद का बदला लेने के लिए दुश्मन पर कुत्ता छोड़कर कटवाया | Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला के महुअर नदी के पास सिरसौद गांव में कल शाम एक आरोपी ने अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए उस पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया जिसने फरियादी को काट लिया और जब उसने कुत्ते से बचने के लिए दौड़ लगाई तो वह गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुत्ता मालिक के खिलाफ भादवि की धारा 289 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त रमेश पुत्र घनश्याम पाल निवासी टोडापिछोर का पुराना विवाद सिरसौद निवासी अशोक पुत्र खेमा लोधी से चल रहा था जिससे बदला लेने के लिए आरोपी आतुर था और वह तरह तरह की योजनाएं बना रहा था कल शाम आरोपी ने योजनाबद्ध ढंग से रमेश के वहां से गुजरने पर उसने अपना पालतू कुत्ता उसके पीछे दौड़ा दिया। कुत्ते ने रमेश को काट खा लिया और वह कुत्ते से जान बचाने के लिए दौडऩे लगा तो कुत्ते ने भी दौड़ लगा दी और भागते भागते रमेश कई बार सड़क पर गिरा जिससे वह चोटिल हो गया। बाद में कुछ लोगों ने कुत्ते को डंडा दिखाकर भगाया। तब जाकर रमेश बच सका। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा और उसने अपना उपचार कराने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।