Press "Enter" to skip to content

करैरा एवं पोहरी में उपयोग में होने वाली बैलेट यूनिट का हुआ सेकेण्ड रेण्डमाइजेशन | Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत 19 उम्मीदवार होने के कारण मतदान हेतु दो बैलेट यूनिट का उपयोग होने के कारण जिले की करैरा विधानसभा में 315 और पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 302 अतिरिक्त बैलेट यूनिट का आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी की उपस्थिति में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सेकेण्ड रेण्डमाइजेशन किया गया। 
इस मौके पर करैरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री ए.के.वाजपेयी, पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!