सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह ने करैरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया | Shivpuri News

प्रेक्षक मतदान अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण स्थल भी पहुंचे
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उदय प्रताप सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र करेरा के मतदान केंद्रो एवं प्रशिक्षण स्थल का अवलोकन किया। 
सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह ने मॉडल स्कूल करेरा में निर्वाचन में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से मतदान संबंधी कार्रवाई के बारे में पूछा तथा कहा कि सभी मतदान अधिकारी टीमवर्क से काम करें। निर्वाचन में सभी पीठासीन से लेकर मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 की बराबर भागीदारी होती है। उन्होंने मतदान अधिकारियों से मॉकपोल सहित मशीनों के कनेक्शन के बारे में पूछा। श्री सिंह ने विधानसभा क्षेत्र करेरा के दिनारा स्थित मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया। श्री सिंह के साथ तहसीलदार करेरा श्री सर्वेश यादव, नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करेरा एस.एल. टैगोर सहित उनके लाइजनिंग अधिकारी मौजूद थे।