अवैध रेत का परिवहन करते तीन ट्रक अमोला पुलिस ने पकड़े | Shivpuri News

करैरा। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगड़कर द्वारा अवैध रेत का उत्खनन कर रहे एवं रेत का परिवहन करने वालों के खिलाफ हर थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में आज अमोला थाना प्रभारी हुकम सिंह मीणा द्वारा करैरा एसडीओपी आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में आज रात में हाईवे पर चेकिंग के दौरान अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं तीन ट्रक क्रमश: यूपी 92 एटी 0308, यूपी 92 एटी 0019, यूपी 93 बी टी 3750 को पकड़ा एवं ट्रक चालको से जब दस्तावेज मांगे तो वह उपलब्ध नही करा सके । यह रेत उत्तरप्रदेश के झाँसी जिले  से भरकर शिवपुरी एवं गुना मंडियों में विकने जा रही थी । सभी ट्रको पर विधिवत जब्ती कर अग्रिम कार्यवाही के लिये खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया । अमोला थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा रेत माफियाओ पर लगातार नकेल कसे हुए है एवं इससे पूर्व क्षेत्र में जो उत्तखनन होना रहा था उसे भी पूर्ण रुप से बंद करवा दिया इस कार्रवाई में पुलिस आरक्षक आलोक जैन पुलिस आरक्षक शैलेंद्र पाल पुलिस आरक्षक अखिलेश शर्मा पुलिस आरक्षक केशव तिवारी पुलिस आरक्षक संजीव तिवारी की पकडऩे में मुख्य भूमिका रही।