Press "Enter" to skip to content

दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक घायल | Shivpuri News

 
शिवपुरी। इंदार और सिरसौद थाना क्षेत्र में हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों मेें प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना इंदार गांव के पास एक बाइक फिसलने से घटित हुई। जिसमें साले की मौत हो गई जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना ग्राम ठर्रा के पास घटित हुई जहां एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गई और उसमें सवार यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके पर ऑटो छोड़कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार नेपाल पुत्र हुकमी जाटव निवासी राची बदरवास अपने बहनोई सुरेश पुत्र रामदयाल जाटव के साथ बुधवार को शादी के कार्ड लगाने घर से निकले थे और जब वह दोनों शाम के समय बाइक से वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई। जिससे दोनों जीजा-साले दोनों घायल हो गए। जहां नेपाल की गंभीर हालत के चलते अस्पताल में मौत हो गई जबकि सुरेश को ग्वालियर रैफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना बुधवार की रात ग्राम ठर्रा में घटित हुई जहां घनश्याम पुत्र पातीराम धाकड़ निवासी दुल्हारा ऑटो में बैठकर शिवपुरी आ रहा था। जैसे ही ऑटो ठर्रा गांव के पहुंची तो ऑटो चालक ऑटो से अपना नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गई। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भाग गया। जबकि उसमें बैठा घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रात 11 बजे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि ऑटो चालक के भाग जाने के बाद घनश्याम खून से लथपथ ऑटो में पड़ा था अगर उसे समय पर इलाज के लिए अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!