शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने पिछले 9 साल से फरार बदमाश के बारे में पूछताछ के लिए भाजपा कार्यकर्ता आशाराम परिहार के बेटों को उठाया। इसके बाद भाजपा नेता आशाराम परिहार की लाश खेतों में मिली। परिजन और भाजपा नेता इस मौत का कारण पुलिस प्रताडऩा को बता रहे हैं। मृतक की मौत की खबर सुनकर भाजपा नेता पीएम हाउस पर पहुंच गए थे। एसडीएम तहसीलदार की मौजूदगी में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आशाराम पुत्र पहलू परिहार उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम रही की खेतों में लाश मिली थी जिसका पिछोर में कल पोस्टमार्टम किया गया था। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए आशाराम के दो बेटों को हिरासत में लिया। पुलिस आशाराम को पकडऩे गई थी। पुलिस ने कुछ लोगों के साथ उनका पीछा भी किया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशाराम के घर इनामी फरार आरोपी संग्राम पाल श्रावण के महीने में खाना खाने आया था। इसीलिए उसके दोनों पुत्रों को पूछताछ हेतु बुलाया।
मामले की जांच करा रहे हैं
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकडऩे के लिए पिछोर पुलिस ने दो लड़कों को उठाया था। उनके पिता की मौत किस कारण हुई। इसकी हम जांच करा रहे हैं। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इनका कहना है
हमारे कार्यकर्ता आशाराम परिहार की संदिग्ध मौत हुई है। जिसकी हम निष्पक्ष जांच कराएंगे। इसमें जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी। दुख की इस घड़ी में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता और पूरी पार्टी शोक संतृप्त परिवार के साथ है। इस मामले में पुलिस को तत्काल कार्यवाही करना चाहिए।
सुशील रघुवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा





Be First to Comment