Press "Enter" to skip to content

सफलता -: चोरी एवं 307 का आरोपी फिजीकल पुलिस ने किया गिरफ्तार | Shivpuri News

थाना फिकिजल द्वारा चोरी सहित हत्या के प्रयास के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। दिनांक 11-12.04.19 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कालीमाता मंदिर के पास संजय काॅलोनी में घर में घुसकर चोरी कर रहे थे इसी दौरान फरियादी ने बलारी माता मंदिर से लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ देखा, फरियादी ने जैसे ही अंदर जाकर देखा तो उसमें से दो अज्ञात चोर चोरी कर बाहर भागने लगे फरियादी ने उन्हे रोकने की कोशिस की तो चोरों ने उसको जान से मारने की नियत से गोली मार दी। उक्त सूचना पर से थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 95/19 धारा 307,459,380 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर चोरी गये माल एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी फिजिकल उनि दीप्ती तोमर को सूचना मिली कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी कमलागंज शिवपुरी में छिपा हुआ है थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर ,एसडीओपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ आज दिनांक 04.05.19 को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान गुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धर्मेन्द्र उर्फ छोटू कुचबंदिया पुत्र माधौसिंह आदिवासी उम्र 23 साल निवासी लक्ष्मी निवास के सामने कमलागंज ऐबी रोड़ शिवपुरी का होना बताया , आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया साथ ही साथ आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से कीे चाॅदी के एक जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछुड़ी बरामद की गई। प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजिकल उनि दीप्ती तोमर,उनि भावना राठौर, प्रआर. रामकुमार, आर. भोला एवं आर. ऊदल की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!