शिवपुरी। करैरा में कल होने वाले लोकसभा के मतदान को लेकर चुनाव डयूटी में शासकीय कर्मचारियों को लाने ले जाने हेतु अधिगृहण किए गए वाहन को वाहन चालक अधिगृहण स्थल से भगाकर ले गया। जिससे चुनाव की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। जिसे शासकीय कार्य में बाधा मानते हुए कनिष्ठ यंत्री हरिओम शंकर ने वाहन चालक मुकेश लोधी के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर भादवि की धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। आरोपी के वाहन को शुक्रवार की सुबह 9 बजे महुअर कॉलोनी करैरा में अधिग्रहित किया गया था। जिसे वहां मौजूद कर्मचारी अपने साथ ले जा रहे थे, लेकिन आरोपी वाहन चालक उक्त कर्मचारियों को चकमा देकर अपना वाहन मौके से भगा ले गया।
अधिग्रहित किए गए वाहन को लेकर भागा चालक, मामला दर्ज | KARERA NEWS
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News





Be First to Comment